भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तारतम्य में भारत की विशाल तिरंगा यात्रा गुरुवार को हुजूर विधानसभा में निकाली गई। आयोजक संस्था कर्मश्री के अध्यक्ष हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सहित 50 हजार बाइक पर सवार 1 लाख देशभक्त शामिल हुए। यात्रा में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों और बाइक पर सवार देशभक्तों ने अपने हाथों में तिरंगा थामा हुआ था। सीएम और भाजपा प्रदेश अध्याक्ष आयोजक विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ खुली जीप पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लेकर कई किमी तक यात्रा के साथ चले।

  AUGUST हजुर में निकली भारत की विशाल तिरंगा यात्रा प्रदेश टुडे भेपाल, शुक्रवार, 15 अगस्त 2025 भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिर...