Showing posts with label age calculator. Show all posts
Showing posts with label age calculator. Show all posts
Wednesday, May 27, 2026

यह तस्वीर एक बड़े सम्मान समारोह की लग रही है। बीच में एक बुज़ुर्ग नेता सादगी से खड़े हैं और सामने एक व्यक्ति झुककर उनका आशीर्वाद ले रहा है। चारों तरफ देश के कई बड़े लोग, अधिकारी और मेहमान बैठे हैं। माहौल बहुत शांत, सम्मान और भावनाओं से भरा हुआ दिखाई देता है। इस फोटो की कहानी कुछ ऐसी हो सकती है — “भीड़ भरे उस विशाल हॉल में अचानक सबकी नज़र एक ही पल पर टिक गई। एक साधारण कपड़ों में खड़ा इंसान, अपनी मेहनत और संघर्षों का सफर लेकर उस मंच तक पहुँचा था। सामने देश का बड़ा नेता मुस्कुराते हुए उसका हाथ थामता है। वह व्यक्ति भावुक होकर सिर झुका देता है, जैसे वर्षों की मेहनत को आज पहचान मिल गई हो। आसपास बैठे लोग तालियों से उस पल का सम्मान करते हैं। यह सिर्फ सम्मान का दृश्य नहीं था, बल्कि यह संदेश था कि मेहनत करने वाला इंसान कहीं से भी आए, एक दिन उसकी कदर ज़रूर होती है।”

 
Tuesday, May 26, 2026

CBSE Student Vedant Viral : 12वीं छात्र वेदांत कौन जिसके पीछे पड़ा सोशल मीडिया, Answer Sheet में खेल हाल ही में सोशल मीडिया पर CBSE 12वीं के छात्र वेदांत का नाम तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वेदांत ने अपनी बोर्ड परीक्षा की Answer Sheet में ऐसा “खेल” कर दिया, जिसके बाद उसकी कॉपी इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई। दरअसल, वायरल पोस्ट्स के अनुसार छात्र ने उत्तर लिखने की बजाय कॉपी में मजेदार लाइनें, इमोशनल मैसेज और परीक्षक (Examiner) के लिए खास नोट लिख दिए। कुछ यूजर्स का कहना है कि उसने अच्छे नंबर देने की अपील भी की थी। यही तस्वीरें अब Instagram, X और Facebook पर तेजी से शेयर हो रही हैं। क्या है पूरा मामला? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही Answer Sheet की तस्वीरों में दावा किया गया कि यह CBSE 12वीं के छात्र वेदांत की कॉपी है। कई मीम पेज और कंटेंट क्रिएटर्स इसे “2026 का सबसे वायरल बोर्ड एग्जाम मोमेंट” बता रहे हैं। हालांकि अभी तक Central Board of Secondary Education यानी CBSE की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि वायरल कॉपी वास्तव में उसी छात्र की है या नहीं। सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रहा है वेदांत? Answer Sheet में लिखे मजेदार मैसेज Examiner से भावुक अपील मीम पेजों द्वारा लगातार शेयरिंग छात्रों के बीच “रिलेटेबल” कंटेंट बनना कई यूजर्स इसे फनी बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे बोर्ड परीक्षा की गंभीरता से जोड़कर आलोचना भी कर रहे हैं। क्या Answer Sheet में ऐसा लिखने से नंबर मिलते हैं? विशेषज्ञों के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं में केवल सही उत्तरों के आधार पर अंक दिए जाते हैं। मजाकिया नोट, रिक्वेस्ट या शायरी लिखने से आमतौर पर अतिरिक्त नंबर नहीं मिलते।

Monday, April 20, 2026

ना धुआं, ना केमिकल वाली मशीन, सोते समय पास में रखें ये चीजें, आसपास भी नहीं भटकेंगे मच्छर Machar Bhagane ke Gharelu Upay: रात को सोते समय आपके कान में भी मच्छरों की भुनभुनाहट आपकी नींद को खराब कर देती है तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे देसी नुस्खे जो मच्छरों को नेचुरली भगाने में मदद करेंगे. Mosquito Permanen Solution: मच्छरों को कैसे भगाएं घर से. Anti Mosquito Leaves for Home:  गर्मियां शुरू होते ही भीषण गर्मी के साथ मच्छरों का आतंक भी बढ़ने लगता है. मच्छरों को दूर भगाने के लिए कितना भी कुछ कर लो लेकिन रात में सोते वक्त ये कान के पास आकर भिनभिनाते ही हैं और नींद को खराब कर देते हैं. इनसे बचने के लिए अगर आप कमरे में कॉइल, अगरबत्ती जैसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं तो इनमें मौजूद केमिकल सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं. ऐसे में इनको नेचुरल तरीकों से भगाना ज्यादा सही तरीका होता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे देसी नुस्खे जो मच्छरों को भगाने में मददगार साबित हो सकते हैं.  मच्छरों को भगाने के देसी नुस्खे (Home Remedies to get Rid Of Mosquito) पत्तों की मदद से मच्छर कैसे भगाएं? मच्छरों को नेचुरल तरीकों से भगाने के लिए आप नीम, तुलसी, लेमनग्रॉस या फिर तेजपत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये पत्ते रामबाण की तरह काम करते हैं. इन पत्तों से आने वाली तेज महक मच्छरों के नर्वस सिस्टम को परेशान कर देती है जिससे वो भाग जाते हैं. नीम के पत्ते  मच्छरों को भगाने के लिए आप नीम के पत्तों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके लिए आप मु्ट्ठी भर नीम के पत्तों को मसलकर एक जालीदार पोटली में बांधकर अपने सिर के पास रख लें. इसकी तेज गंध से मच्छर दूर रहते हैं. 

 ना धुआं, ना केमिकल वाली मशीन, सोते समय पास में रखें ये चीजें, आसपास भी नहीं भटकेंगे मच्छर Machar Bhagane ke Gharelu Upay: रात को सोते समय आ...
Wednesday, April 15, 2026

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण का नया युग आरंभ हो रहा है... आज रवींद्र भवन, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम में बहनों से संवाद किया। मध्यप्रदेश नारी शक्ति के वंदन का उदाहरण है। प्रदेश के नगरीय निकायों में बहनों को 50% आरक्षण दिया जा रहा है। प्रदेश के आधे से अधिक स्थानीय निकायों की कमान बहनें संभाल रही हैं। अब लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण का ऐतिहासिक निर्णय नारी सशक्तिकरण की दिशा में सबसे बड़ा कदम सिद्ध होगा। https://x.com/i/status/2044424740694380725

 आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण का नया युग आरंभ हो रहा है... आज रवींद्र भवन, भोपाल म...

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा फॉस्फेट एवं पोटेशियम उर्वरकों पर न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी (NBS) को मंजूरी अन्नदाताओं के हित में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय निर्णय है। खरीफ सीजन-2026 के लिए फॉस्फेट एवं पोटेशियम उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी हेतु लगभग ₹41,533.81 करोड़ की बजटीय व्यवस्था को स्वीकृति प्रदान की गई है। वैश्विक चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय कीमतों के रुझानों के बावजूद सरकार ने किसानों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह सुनिश्चित किया है कि उर्वरक रियायती, किफायती एवं उचित दरों पर उपलब्ध हों और उन पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। यह निर्णय कृषि लागत को संतुलित कर किसानों की आय व उत्पादन क्षमता को सुदृढ़ करेगा। किसान-हितैषी इस पहल के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल का हार्दिक आभार! #CabinetDecisions

 आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा फॉस्फेट एवं पोटेशियम उर्वरकों पर न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्...
Sunday, April 5, 2026

आज गेहूं उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेहूं उपार्जन व्यवस्था को सरल, सहज और सुविधाजनक बनाया जाये। किसानों को उपार्जन केन्द्र तक आने और गेहूं बेचने में किसी भी तरह की कठिनाई न हो। प्रदेश के किसानों का हर तरह से कल्याण हमारी प्रतिबद्धता है। सरकार हर घड़ी किसानों के साथ है। उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन कराने वाले सभी किसानों का गेहूं खरीदा जायेगा। मंगलवार, 7 अप्रैल से पंजीकृत किसानों की स्लॉट बुकिंग प्रारंभ होगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 अप्रैल से खरीदी प्रारंभ होगी। छोटे किसानों को खरीदी में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। उपार्जन की निगरानी के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। गेहूं खरीदी आरंभ करने के लिए आवश्यक बारदाने का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। केन्द्र सरकार, जूट कमिश्नर सहित अन्य बारदाना प्रदायकर्ता एजेंसियों से बारदाना आपूर्ति के लिए राज्य सरकार लगातार सम्पर्क बनाए हुए है। अतिरिक्त बारदाना खरीदने की प्रक्रिया जारी है। उपार्जन की व्यवस्था सुचारू हो, इस संबंध में मंत्रिमंडल उप समिति के सदस्यों और किसान प्रतिनिधियों के साथ भी विचार विमर्श किया।

 आज गेहूं उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेहूं उपार्जन व्यवस्था को सरल, सहज और सुविधाजनक बनाया जाये। किसान...