आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा फॉस्फेट एवं पोटेशियम उर्वरकों पर न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी (NBS) को मंजूरी अन्नदाताओं के हित में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय निर्णय है।
खरीफ सीजन-2026 के लिए फॉस्फेट एवं पोटेशियम उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी हेतु लगभग ₹41,533.81 करोड़ की बजटीय व्यवस्था को स्वीकृति प्रदान की गई है।
वैश्विक चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय कीमतों के रुझानों के बावजूद सरकार ने किसानों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह सुनिश्चित किया है कि उर्वरक रियायती, किफायती एवं उचित दरों पर उपलब्ध हों और उन पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े।
यह निर्णय कृषि लागत को संतुलित कर किसानों की आय व उत्पादन क्षमता को सुदृढ़ करेगा। किसान-हितैषी इस पहल के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल का हार्दिक आभार!
#CabinetDecisions