भोपाल से इस वक्त की एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है। खूबसूरत और गोरा दिखने की चाहत में लोग जिस क्रीम को अपने चेहरे पर लगा रहे थे, उसी क्रीम को लेकर अब गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पाकिस्तान में बनी गोरी ब्यूटी क्रीम की बिक्री पर बड़ा खुलासा हुआ है और की पड़ताल के बाद प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पाकिस्तान से आने वाले उत्पादों पर प्रतिबंध है, तो आखिर पाकिस्तान में बनी यह क्रीम भोपाल के बाजारों तक कैसे पहुंच गई?
दरअसल, भोपाल के बाजारों में 'गोरी' नाम की पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम खुलेआम बेचे जाने का मामला सामने आया था। ZEE NEWS की टीम ने जब इस पूरे मामले की पड़ताल की, तो दुकानों पर यह क्रीम बिकती हुई दिखाई दी। दुकानदार ग्राहकों को क्रीम असली बताते हुए इसकी बिक्री कर रहे थे।
लेकिन इस क्रीम की असलियत सामने आने के बाद मामला केवल अवैध बिक्री तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोगों की सेहत को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा हो गई।
के खुलासे के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया। मंत्री विश्वास सारंग ने पाकिस्तानी क्रीम की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने और इसके खिलाफ कार्रवाई की बात कही। साथ ही यह पता लगाने की बात भी कही गई कि आखिर यह क्रीम मध्य प्रदेश तक कैसे पहुंच रही है।
अब इस मामले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने भी कार्रवाई की है। भोपाल के इब्राहिमपुरा इलाके में मारवाड़ी रोड स्थित न्यू पूनम मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। यहां से पाकिस्तान में बनी गोरी ब्यूटी क्रीम की एक डिब्बी बरामद की गई। अधिकारियों ने क्रीम को जब्त करने की प्रक्रिया पूरी कर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी।
लेकिन इस पूरे मामले का सबसे डरावना पहलू इस क्रीम में मौजूद खतरनाक रसायनों को लेकर है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इस तरह की क्रीम के नमूनों की जांच में पारे यानी मरकरी की खतरनाक मात्रा सामने आई है। कुछ रिपोर्टों में 5000 पीपीएम तक मरकरी मिलने का दावा किया गया है, जबकि सुरक्षित सीमा एक पीपीएम से कम बताई गई है।
मरकरी शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने से किडनी और नर्वस सिस्टम पर गंभीर असर पड़ सकता है। इसके अलावा त्वचा में जलन, लालिमा, दाने और दूसरी समस्याएं भी हो सकती हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ स्किन व्हाइटनिंग क्रीम में स्टेरॉयड और हाइड्रोक्विनोन जैसे तत्व भी मौजूद हो सकते हैं। बिना चिकित्सकीय सलाह ऐसी क्रीम का इस्तेमाल त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस क्रीम को भोपाल तक पहुंचाने वाला कौन है? इसकी सप्लाई कहां से हो रही है? कौन लोग इसे दुकानों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक पहुंचा रहे हैं? और प्रतिबंधों के बावजूद इसकी बिक्री कैसे हो रही थी?
भोपाल पुलिस और संबंधित विभाग इस पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रहे हैं। प्रशासन के सामने अब इस कारोबार के स्रोत और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने की चुनौती है।
फिलहाल इस मामले में आम लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है। अगर आपके घर में भी गोरी या किसी दूसरी संदिग्ध स्किन व्हाइटनिंग क्रीम का इस्तेमाल हो रहा है, तो उसकी सामग्री और वैधता की जांच किए बिना उसका इस्तेमाल न करें। त्वचा संबंधी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह लें।
क्योंकि सवाल सिर्फ गोरा होने का नहीं है, सवाल आपकी सेहत और जिंदगी का है।
के खुलासे के बाद भोपाल में हुई इस कार्रवाई ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर प्रतिबंधित और संदिग्ध विदेशी उत्पादों की सप्लाई पर पूरी तरह रोक कब लगेगी?
आपकी इस पूरे मामले पर क्या राय है? क्या ऐसे खतरनाक उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।