दुनिया के दो बड़े देश रूस और यूक्रेन... करीब पांच साल से जारी युद्ध... हजारों लोगों की मौत, तबाह होते शहर और पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर इसका असर! अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप युद्ध रुकवाने की कोशिश कर रहे हैं, यूरोप भी शांति का रास्ता तलाश रहा है, लेकिन अब इस पूरे घटनाक्रम में भारत ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सामने रख दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने रूस और यूक्रेन के सामने तीन अहम प्रस्ताव रखे हैं। ये कोई सामान्य सुझाव नहीं, बल्कि ऐसे तीन मुद्दे हैं जिनका सीधा संबंध युद्ध को कम करने और दुनिया की खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा से है।
सबसे खास बात यह है कि भारत इन प्रस्तावों पर रूस, यूक्रेन और यूरोपीय देशों के साथ बातचीत कर रहा है। अमेरिका को भी इस पहल की जानकारी दी जा रही है।
तो आखिर भारत की वे तीन बड़ी शर्तें क्या हैं? क्या मोदी का यह शांति फॉर्मूला रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रोकने में मदद कर सकता है? और क्या भारत अब वैश्विक शांति वार्ता में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है?
आइए पूरे मामले को समझते हैं।