भारत ने रेलवे के क्षेत्र में ऐसा इतिहास रच दिया है, जिसने China को भी पीछे छोड़ दिया है। Indian Railways अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा Electrified Railway Network बन गया है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, 22 जुलाई 2026 तक भारतीय रेलवे के ब्रॉड गेज नेटवर्क का 99.6% हिस्सा विद्युतीकृत हो चुका है। इस उपलब्धि के साथ भारत अब केवल Switzerland से पीछे है, जबकि China सहित कई बड़े देशों से आगे निकल गया है।
इस बड़े बदलाव से डीजल पर निर्भरता में भारी कमी आई है, ईंधन की बचत हो रही है और कार्बन उत्सर्जन भी घट रहा है। सरकार का कहना है कि इससे रेलवे का संचालन और अधिक तेज़, किफायती और पर्यावरण के अनुकूल बनेगा।
भारत की रेलवे अब सिर्फ दुनिया के सबसे बड़े नेटवर्क में नहीं, बल्कि सबसे आधुनिक और ग्रीन रेलवे सिस्टम में भी अपनी मजबूत पहचान बना रही है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके ज़रूर बताइए।