Bangladesh ने पहली बार खुले तौर पर कहा है कि India का CAA (Citizenship Amendment Act) और NRC पूरी तरह भारत के “आंतरिक मामले” हैं और Dhaka इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेगा। Bangladesh के Home Minister Salahuddin Ahmed ने प्रेस ब्रीफिंग में यह बयान दिया। साथ ही Bangladesh ने यह भी माना कि सीमा पर अवैध घुसपैठ और “push-in” की आशंका को देखते हुए Border Guard Bangladesh (BGB) को हाई अलर्ट पर रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक BGB को बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाने और किसी भी अवैध एंट्री को रोकने के निर्देश दिए गए हैं। Dhaka में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में Salahuddin Ahmed ने कहा: “India’s CAA or Assam’s NRC are their own legal and administrative matters.” इस बयान को India-Bangladesh रिश्तों में एक बड़े diplomatic shift के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि पहले CAA-NRC को लेकर Bangladesh में चिंता और राजनीतिक बयानबाज़ी देखने को मिलती थी। अब Bangladesh की तरफ से ज्यादा “pragmatic” रुख दिखाई दे रहा है। इसी बीच दोनों देशों के बीच border management, infiltration और security coordination पर बातचीत भी तेज हुई है। Indian Army और Bangladesh से जुड़े अधिकारियों के बीच हाल में border security cooperation पर चर्चा हुई है