PoK (Pakistan Occupied Kashmir) में एक बड़े आतंकी की हत्या की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2019 के Pulwama हमले के मास्टरमाइंड्स में शामिल आतंकी Arjumand Gulzar उर्फ “Hamza Burhan” उर्फ “Doctor” को Muzaffarabad में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि Hamza Burhan पर ISI की कड़ी सुरक्षा थी और वह हाई-सिक्योरिटी ज़ोन में रह रहा था। इसके बावजूद बाइक सवार हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गंभीर हालत में उसे Rawalpindi के Combined Military Hospital ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। भारतीय एजेंसियों के अनुसार, “Doctor” Pulwama आतंकी हमले के पीछे सक्रिय नेटवर्क का अहम हिस्सा था और PoK में आतंकी ट्रेनिंग, भर्ती और घुसपैठ नेटवर्क संभालता था। इस घटना के बाद सोशल मीडिया और सुरक्षा हलकों में चर्चा तेज है कि PoK और पाकिस्तान में लगातार आतंकी सरगनाओं को निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि हमलावर कौन थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है