Monday, August 17, 2026

Medical Tourism में भारत की बड़ी छलांग, दुनिया के मरीजों का बढ़ा भरोसा भारत अब सिर्फ इलाज कराने वाला देश नहीं, बल्कि दुनिया के मरीजों के लिए एक बड़ा Medical Value Travel Hub बनता जा रहा है।

Medical Tourism में भारत की बड़ी छलांग, दुनिया के मरीजों का बढ़ा भरोसा

भारत अब सिर्फ इलाज कराने वाला देश नहीं, बल्कि दुनिया के मरीजों के लिए एक बड़ा Medical Value Travel Hub बनता जा रहा है।

2025 में 5 लाख 7 हजार से ज्यादा विदेशी नागरिक खास तौर पर इलाज के लिए भारत पहुंचे।

दिल की सर्जरी हो, कैंसर का इलाज, ऑर्गन ट्रांसप्लांट, IVF या ऑर्थोपेडिक सर्जरी—भारत में आधुनिक तकनीक, अनुभवी डॉक्टर और अपेक्षाकृत कम लागत मरीजों को आकर्षित कर रही है।

सरकार भी इस सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए e-Medical Visa और e-Medical Attendant Visa जैसी सुविधाएं दे रही है, जो अब 172 देशों तक विस्तारित हैं।

यही वजह है कि भारत का Medical Tourism Market 2030 तक करीब 16.2 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

यानी दुनिया में जब महंगा इलाज और लंबी waiting list मरीजों की परेशानी बढ़ा रही है, तब भारत किफायती इलाज, आधुनिक मेडिकल सुविधाओं और भरोसे के साथ एक मजबूत विकल्प बनकर उभर रहा है।

भारत की ये छलांग सिर्फ हेल्थ सेक्टर की जीत नहीं, बल्कि New India की Global Healthcare Power बनने की दिशा में बड़ा कदम है।

ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए 4S News के साथ।

#NextGenBharat #MedicalTourism #India #Healthcare #MedicalValueTravel