Pakistan से आया ISI Agent, Agency ने जिंदा दबोचा!
भारत में घुसकर खुफिया जानकारी जुटाने के कथित मिशन पर निकले एक पाकिस्तानी नागरिक को पश्चिम बंगाल STF ने दबोच लिया है।
आरोपी की पहचान राना रऊफ उर्फ वहाब आलम के रूप में हुई है, जो पाकिस्तान के फैसलाबाद का रहने वाला बताया गया है। STF के मुताबिक, वह भारत में नेपाल के रास्ते दाखिल हुआ था और उसके ISI से कथित संबंधों की जांच चल रही है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, रऊफ कई बार भारत आया और कोलकाता में रहकर कथित तौर पर भारतीय सेना, नौसेना और रेलवे से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान तक पहुंचाता था। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि उसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे।
STF ने उसे भारत-बांग्लादेश सीमा के पास हाबरा इलाके से पकड़ा। उसके पास कथित तौर पर फर्जी आधार और वोटर आईडी कार्ड भी मिले।
जांच में एक और शख्स को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर रऊफ की मदद करने का आरोप है। एजेंसियां अब दोनों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी हैं कि भारत में इस कथित जासूसी नेटवर्क की जड़ें कितनी गहरी हैं।
सबसे बड़ा सवाल यही है—
अगर एक विदेशी एजेंट इतने लंबे समय तक भारत में रहकर जानकारी जुटा रहा था, तो उसके पीछे कौन-कौन लोग थे?
अब सुरक्षा एजेंसियों की जांच इसी सवाल का जवाब तलाश रही है।