Wednesday, August 19, 2026

कश्मीर की खूबसूरत वादियों में अमेरिका के भारत में राजदूत Sergio Gor का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। पहली बार जम्मू-कश्मीर पहुंचे Sergio Gor यहां की खूबसूरती को देखकर काफी उत्साहित नजर आए।

कश्मीर की खूबसूरत वादियों में अमेरिका के भारत में राजदूत Sergio Gor का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। पहली बार जम्मू-कश्मीर पहुंचे Sergio Gor यहां की खूबसूरती को देखकर काफी उत्साहित नजर आए।

श्रीनगर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद Sergio Gor ने जम्मू-कश्मीर को “भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा” बताया और कहा कि यहां आकर उन्हें बेहद खुशी हुई।

वीडियो में कश्मीर की खूबसूरत वादियों के बीच अमेरिकी राजदूत का अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए कह रहे हैं कि विदेशी मेहमान भी कश्मीर की खूबसूरती के कायल हो गए।

लेकिन Sergio Gor की कश्मीर यात्रा सिर्फ घूमने-फिरने तक सीमित नहीं रही। उन्होंने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था की भी तारीफ की। उनका कहना है कि केंद्र और जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सुरक्षा की स्थिति बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण काम किया है।

इसी के साथ अमेरिका जम्मू-कश्मीर के लिए अपनी मौजूदा ट्रैवल एडवाइजरी की समीक्षा करने पर भी विचार कर रहा है, ताकि आने वाले समय में ज्यादा अमेरिकी पर्यटक कश्मीर आ सकें।

Sergio Gor का ये दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि कश्मीर पर उनके बयान के बाद पाकिस्तान ने अमेरिकी राजनयिक के सामने औपचारिक विरोध दर्ज कराया है।

यानी कश्मीर की वादियों में Sergio Gor की तस्वीरें और वीडियो तो वायरल हो ही रहे हैं, लेकिन उनके बयानों ने इस पूरी यात्रा को कूटनीतिक रूप से भी बेहद खास बना दिया है।