Wednesday, September 9, 2026

Philippines-China Row: लाइव कैमरे पर चीन की धमकी, भारत के दोस्त ने सरेआम दिया करारा जवाब! दुनिया के सामने चीन को उसी के अंदाज में जवाब देने का ये वीडियो अब सुर्खियों में है।

Philippines-China Row: लाइव कैमरे पर चीन की धमकी, भारत के दोस्त ने सरेआम दिया करारा जवाब!

दुनिया के सामने चीन को उसी के अंदाज में जवाब देने का ये वीडियो अब सुर्खियों में है।

मामला दक्षिण चीन सागर को लेकर चीन और फिलीपींस के बीच बढ़ते तनाव से जुड़ा है। सियोल में चल रहे एक डिफेंस फोरम के दौरान फिलीपींस के रक्षा मंत्री गिल्बर्ट टियोडोरो अपना संबोधन दे रहे थे।

इसी दौरान एक चीनी प्रतिनिधि ने उन्हें एक पर्ची थमा दी। पर्ची में चीन ने 2016 के अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता फैसले को स्वीकार नहीं करने की अपनी पुरानी स्थिति दोहराई थी।

लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे मंच का माहौल बदल दिया।

टियोडोरो ने उस पर्ची को छिपाने के बजाय सबके सामने पढ़ दिया और चीन को खुले मंच से जवाब दिया।

उन्होंने चीन की इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय कानून और मंच की गरिमा के खिलाफ बताया। इतना ही नहीं, उन्होंने साफ संकेत दिया कि सिर्फ दबाव या धमकी के जरिए फिलीपींस को पीछे नहीं हटाया जा सकता।

टियोडोरो ने 2016 के उस फैसले का भी हवाला दिया, जिसमें दक्षिण चीन सागर पर चीन के व्यापक दावों को कानूनी आधार नहीं माना गया था। चीन आज भी उस फैसले को मान्यता नहीं देता।

यानी कैमरा लाइव था, दुनिया देख रही थी और चीन की पर्ची सीधे अंतरराष्ट्रीय मंच पर पढ़ी जा रही थी।

दक्षिण चीन सागर में चीन और फिलीपींस के बीच तनाव पहले से ही काफी बढ़ा हुआ है। समुद्री इलाकों को लेकर दोनों देशों के बीच लगातार टकराव और आरोप-प्रत्यारोप सामने आते रहे हैं।

फिलीपींस को अमेरिका समेत कई देशों का सुरक्षा सहयोग हासिल है और वह दक्षिण चीन सागर में अपने अधिकारों को लेकर लगातार मुखर है।

अब सवाल ये है कि क्या चीन और फिलीपींस के बीच ये कूटनीतिक टकराव आने वाले दिनों में और ज्यादा बढ़ेगा?

क्योंकि इस बार जवाब समुद्र में नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के सामने एक लाइव अंतरराष्ट्रीय मंच से दिया गया है।