Tuesday, September 1, 2026

SCO Summit Shocking Video: मोदी को देख पगलाए शाहबाज, पीछे-पीछे भागे! परेशान हुए पुतिन SCO Summit से सामने आया एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

4S News | Latest News, Updates and Trending Stories

SCO Summit Shocking Video: मोदी को देख पगलाए शाहबाज, पीछे-पीछे भागे! परेशान हुए पुतिन

SCO Summit से सामने आया एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में SCO की ग्रुप फोटो के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आगे बढ़ते दिखाई देते हैं। तभी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ तेजी से उनके पीछे जाते हुए नजर आते हैं।

शहबाज पुतिन तक पहुंचते हैं और उनसे हाथ मिलाकर कुछ बातचीत करते दिखाई देते हैं। इसी वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं और शहबाज की इस जल्दबाजी का खूब मजाक भी उड़ाया जा रहा है।

लेकिन इस पूरे घटनाक्रम से पहले एक और तस्वीर चर्चा में थी।

SCO की ग्रुप फोटो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से गर्मजोशी से हाथ मिलाया। वहीं मोदी और शहबाज के बीच कोई खास बातचीत कैमरे में नजर नहीं आई।

इसके बाद पुतिन जैसे ही आगे बढ़े, शहबाज भी तेजी से उनकी तरफ बढ़ते नजर आए।

अब सवाल ये है कि आखिर शहबाज इतनी तेजी से पुतिन के पीछे क्यों गए?

क्या ये महज एक सामान्य कूटनीतिक बातचीत थी या फिर पाकिस्तान रूस के साथ अपने रिश्तों को मजबूत दिखाने की कोशिश कर रहा है?

उधर SCO Summit में प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख दोहराया और युद्ध तथा संघर्षों के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति पर जोर दिया।

यानी एक तरफ मोदी की कूटनीति और बड़े नेताओं के साथ मुलाकातें सुर्खियां बटोर रही हैं, तो दूसरी तरफ शहबाज शरीफ का पुतिन के पीछे तेजी से जाना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

SCO Summit का ये वायरल वीडियो आखिर किस बात का संकेत देता है—आप अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।